फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Digital line system will be installed for Aadhaar in post offices

Jaunpur News: पोस्ट ऑफिस में आधार के लिए लगेगा डिजिटल लाइन सिस्टम

Mon, 07 Oct 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Digital line system will be installed for Aadhaar in post offices
पोस्ट मास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र कर्नल विनोद कुमार ने रविवार को डाक अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेविंग, मेल, स्टॉफ, आईपीपीबी के अभिलेखों और पटल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनके निर्देश पर आधार बनाने के लिए दो से तीन काउंटर कर दिए गए हैं। साथ ही डिजिटल लाइन सिस्टम लगाया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से आगामी राष्ट्रीय डाक सप्ताह के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन



राष्ट्रीय डाक सप्ताह सात अक्तूबर से मनाया जाएगा। इसका आयोजन 55 लाख उपभोक्ताओं के साथ 424 कार्यालयों में किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी संख्या 367 होगी। सात अक्तूबर को मेल और पार्सल-डे के तहत बड़े उपभोक्ताओं और व्यापारियों के साथ मीटिंग की जाएगी। इसमें उन्हें डाक निर्यात के बारे में बताया जाएगा। इसी दिन स्टूडेंट इन पोस्ट ऑफिस कार्यक्रम होगा, जिसमें बताया जाएगा कि चिट्ठी कैसे बुक होती है। आठ अक्तूबर को स्पेशल थीम द जॉय ऑफ राइटिंग डिजिटल एज के जरिए बच्चों से माता-पिता, राष्ट्रपिता, शिक्षक के नाम पोस्टकार्ड और चिट्ठी लिखवाई जाएगी। नौ को वर्ल्ड यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन मनाया जाएगा। इसमें फिट इंडिया, फिट पोस्टल रैली निकाली जाएगी। 10 को अंत्योदय दिवस में जिन लोगों ने खाता नहीं खुलवाया या आधार नहीं बनवाया है, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा। 11 को वित्तीय सशक्तीकरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसमें गांवों में डाक चौपाल लगाया जाएगा। इस मौके पर डाक अधीक्षक आरके चौहान, रवि रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed