फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DIG and SP inspected Trilochan and Rameshwaram Dham

Jaunpur News: डीआईजी व एसपी ने किया त्रिलोचन व रामेश्वरम धाम का निरीक्षण

Sat, 15 Jul 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
DIG and SP inspected Trilochan and Rameshwaram Dham
जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर रामेश्वरम मंदिर और त्रिलोचन महादेव मंदिर के निरीक्षण के लिए शुक्रवार को डीआईजी वाराणसी परिक्षेत्र अखिलेश चौरसिया व पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा पहुंचे। उन्होंने पैदल गस्त, भ्रमण करते हुए त्रिलोचन महादेव मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर राजेपुर घाट पर कांवड़ यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं को जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीआईजी ने क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव शर्मा व थाना प्रभारी रामसरिख गौतम को सोमवार के दिन होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, कांवड़ियों के जलाभिषेक तथा सुरक्षा को लेकर आदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दर्शनार्थी व कावड़ियों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, अगर कोई दिक्कत होती है तो उसे तत्काल उच्चधिकारियों को बताएं।
विज्ञापन

खबर का लिया संज्ञान, पढ़े स्कंद पुराण
जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव मंदिर में निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी को पुलिस के अधिकारियों ने वहां के इतिहास के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी तो वह यहां के बारे में जानने में उत्सुकता दिखाए। इसपर किसी ने अमर उजाला में प्रकाशित सावन विशेष की खबर का जिक्र किया। बताया गया कि अमर उजाला की खबर में स्कंद पुराण में भी यहां के इतिहास का उल्लेख होने की बात लिखी गई है। इस पर उन्होने स्कंद पुराण मंगाकर पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed