फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Did not put a mask of five rupees, paid 72 thousand in fines ...

पांच रुपये का मॉस्क नहीं लगाया, जुर्माने में 72 हजार चुकाया...

Sun, 11 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Did not put a mask of five rupees, paid 72 thousand in fines ...
जौनपर। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद भी लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस एक बार फिर सख्ती बरतना शुरू कर दी है। रविवार को शहर समेत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर बिना मास्क सड़क पर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 360 लोगों से 72 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है कि यह अभियान नियमित रूप से चलेगा। लोग इसी तरह लापरवाही बरतते रहे तो जुर्माने की राशि बढ़ाई जा सकती है। जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन एक सौ से अधिक हो गई है। हालात निरंतर बिगड़ रहे हैं इसके बाद भी तमाम लोग लापरवाही बरत रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि लापरवाही का यही आलम रहा तो आने वाले समय में हालात बिगड़ सकते हैं। इस नाते सभी को पहले से ही सजगता बरतने की जरूरत है। बीच में लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन इधर पिछले कुछ महीनों से मास्क के प्रति लोग लापरवाही बरतने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed