फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dharna-demonstration for action on land mafia

Jaunpur News: भूमाफिया पर कार्रवाई को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 02 Aug 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dharna-demonstration for action on land mafia
भूमाफिया पर कार्रवाई को लेकर अखिल भारतीय हिंदू गौरव महासभा की तरफ से मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि थॉमस जोसफ प्रबंधक सेंट जेवियर्स स्कूल बदलापुर द्वारा अनैतिक कार्य, धर्म परिवर्तन, सरकारी संपत्ति पर कब्जा करना आदि कृत्यों का विस्तार जौनपुर, बदलापुर में काफी समय से किया जा रहा है। इसके खिलाफ तमाम मुकदमे हैं। इसी क्रम में बदलापुर भलुआही में स्कूल बनाकर इस भूमाफिया द्वारा सरकारी संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है। इसे जमींदोज की कार्रवाई करने के लिए पत्रावली एसडीएम बदलापुर के यहां लंबित है। राजस्व विभाग व उच्चाधिकारियों द्वारा इस व्यक्ति को भू-माफिया भी घोषित किया जा चुका है। पूर्व में अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन समेत उच्चाधिकारियों को कार्यवाही करने के लिए पूर्व में कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया है। बावजूद कार्रवाई न होने पर संगठन प्रदर्शन करने को बाध्य हुआ है। इस मौके पर विनय तिवारी, अजय कुमार यादव, अमित अस्थाना, शिवम अस्थाना, रामकृष्ण सिंह, सत्यम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed