फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dhangar community met caste certificate

धनगर समाज को मिले जाति प्रमाणपत्र

Wed, 30 Dec 2015 12:55 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Wed, 30 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dhangar community met caste certificate
अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नहीं बनाने से नाराज धनगर (गड़ेरिया) व पाल समाज के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिसमें अनुसूचित जाति प्रमाण प्रत्र बनाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान की जाति की सूची के क्रमांक 27 पर धनगरों (गड़ेरियों) का नाम दर्ज किया है।
विज्ञापन


उसी के आधार पर दिनांक 10 जुलाई 2006 को उच्च न्यायालय ने धनगरों का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाने आदेश दिया। प्रदेश सरकार ने भी 24 अक्टूबर 2013 को धनगर(गड़ेरिया) का अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र बनाने का शासनादेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके जिलाधिकारी द्वारा समस्त तहसीलदारों को धनगर व पाल समाज के लोगों का अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाने का आदेश नहीं दे रहे हैं।

 राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि अगर मांगों को लेकर जेल भरने की आवश्यकता पड़ी तो उसमें पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने निर्देश दिया है तो धनगरों का जाति प्रमाण पत्र बनना चाहिए।
धरने में पूर्वांचल प्रभारी बाबू राम पाल धनगर, जिलाध्यक्ष राजेश पाल धनगर,हरिओम पाल,विनोद पाल, पंकज पाल, कमलेश पाल धनगर, मनोज पाल धनगर,

 अखिलेश पाल धनगर, सुबाष पाल धनगर, बंश बहादुर धनगर, नंद लाल धनगर, रामकिशोर धनगर बड़ेबाबू, पवन पाल धनगर, केदारनाथ पाल धनगर, राजकरन धनगर, बंशबहादुर धनगर, डा. अशोक पाल धनगर, अरूण पाल धनगर, विजय पाल धनगर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed