फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dhananjay Singh filed another case, Scorpio seized

धनंजय सिंह पर एक और केस दर्ज, स्कार्पियो जब्त

Fri, 30 Oct 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dhananjay Singh filed another case, Scorpio seized
धनंजय सिंह पर एक और केस दर्ज, स्कार्पियो जब्त
विज्ञापन

- बिना अनुमति सभा करने का आरोप, बक्शा पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। आचार संहिता के उल्लंघन में निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। बक्शा पुलिस ने काले रंग की स्कार्पियो भी जब्त कर ली है। आरोप है कि प्रत्याशी बिना किसी अनुमति के सभा कर रहे थे। इस मामले में उनके एक सहयोगी पर भी कार्रवाई हुई है।
बक्शा एसओ अजय कुमार सिंह के मुताबिक मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर क्षेत्र भ्रमण के दौरान वह बेलापार गांव पहुंचे। वहां आंबेडकर मंदिर के पास बिना किसी अनुमति के निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह जनसभा कर रहे थे। अनुमति से संबंधित कोई पत्र न होने के कारण धनंजय सिंह व उनके सहयोगी महेंद्र यादव के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके से एक काले रंग की स्कार्पियो भी जब्त की गई है।
विज्ञापन

---
चुनाव प्रेक्षक से सपा नेता ने की शिकायत
जौनपुर। सपा नेता रजनीश मिश्रा ने मल्हनी विधानसभा में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की मांग को लेकर चुनाव प्रेक्षक को ज्ञापन सौंपा। पीडब्लूडी डाक बंगले पर ज्ञापन सौंपते हुए रजनीश मिश्र ने कहा कि मल्हनी विधानसभा में भाजपा के लोग छावनी बनाकर बैठे हैं। धनबल से चुनाव प्रभावित करने का प्रयास हो रहा है। सपा कार्यकर्ताओं को प्रचार करने से रोका जा रहा है। पूर्व में इस बारे में शिकायत की जा चुकी है, मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रवेश यादव, विनोद शर्मा, विजय यादव, जयहिंद यादव, अमित यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed