फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotion to God is necessary:

भगवान की भक्ति जरूरी : आचार्य बालकृष्ण महाराज

Sat, 01 Nov 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Devotion to God is necessary:
जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र के अतरहीं गांव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का हवन पूजन व भंडारे के पश्चात शुक्रवार की देर शाम समापन हो गया। इस दौरान कथावाचक आचार्य बालकृष्ण महाराज प्रयागराज ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमको मनुष्य का जीवन मिला है और श्रीमद्भागवत की कथा श्रवण मात्र से ही इस जीवन का उद्धार हो जाता है। हर व्यक्ति को भगवान की भक्ति जरूर करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धरती पर मानव ही एक ऐसा प्राणी है जो भगवान की भक्ति छोड़कर बाकी सारे काम करता है, लेकिन जब अंत समय आता है तब वह भगवान की भक्ति करने का प्रयास करता है, हमें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, बल्कि जब से हम सोचने, समझने लायक हो, तब से ही हमें भगवान की भक्ति करनी चाहिए। माता-पिता को भी चाहिए कि अपने बच्चों को भगवान की भक्ति से जोड़ें ताकि उसका बचपन से ही भगवान में जुड़ाव हो सके।
विज्ञापन

मुख्य यजमान छविनाथ तिवारी, उनके पुत्र सूरज तिवारी व पुत्रवधू स्नेहा तिवारी ने पूज्य महाराज से आशीर्वाद लिया। हवन पूजन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर आशीष मिश्रा, विवेक मिश्रा, रविकांत मिश्रा, मनीष तिवारी, अवनीश, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। आभार आयोजक सूरज तिवारी ने व्यक्त किया। बरईपार : नेवढ़िया ग्राम सभा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथाव्यास भोलानाथ पांडेय महाराज द्वारा शनिवार को श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। कार्यक्रम के यजमान सवीता देवी, हीरालाल तिवारी सपरिवार थे। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि कंस के कारागार में वासुदेव-देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजेश तिवारी, बृजेश तिवारी, नन्हेलाल तिवारी, अखिलेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------
भगवान सदैव करते हैं भक्तों की रक्षा
सुइथाकला। अयोध्या से आए कथावाचक आचार्य मृदुल महाराज ने राम कथा के चौथे दिन शनिवार श्री गंगा दास बाबा तपोस्थली गैरवाह में कहां की अपने भक्तों की रक्षा भगवान करते हैं।
कहा कि भगवान के भक्त नारद को अहंकार आ गया कि मैं काम पर विजय प्राप्त कर लिया। नारद जी ने इसका बखान शिवजी व श्रीहरि से किया। भगवान ने भक्त नारद के अहंकार को नष्ट करने के लिए लीला की और उनके अहंकार को नष्ट कर उनकी रक्षा किए। कथा में पवन दास महाराज,सौरभ शास्त्री, अंकित, अवनीश, शिवकुमार सहित अन्य श्रोता मौजूद रहे।जो भगवान राम की विभिन्न लीलाओं की कथा सुनकर भाव विभोर हो उठे।


---------------------------
नगर में निकाली गई प्रभात फेरी
जौनपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव महाराज का 557 वां पावन प्रकाश पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर गुरुद्वारा रासमंडल आयोजन होगा। इसके लिए रविवार से रोजाना की भांति ओलंदगंज स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रातः 5.30 बजे से शुरू हुई प्रभात फेरी रासमंडल स्थित गुरुद्वारा तक गई।
इस दौरान प्रभातफेरी में शामिल महिलाएं, बच्चे गुरुवाणी का सबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जहां पर सबद कीर्तन व अरदास उपरांत चाय छोले का लंगर वितरण किया गया। यह समस्त कार्यक्रम गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी जीउ पाल सिंह की देख रेख में संपन्न कराया जा रहा हैं। मीडिया प्रभारी सरदार गुरुवीर सिंह ने बताया कि यह प्रभात फेरी 4 नवम्बर तक चलेगी। प्रभात फेरी कार्यक्रम में सरदार त्रिलोचन सिंह, सरदार कुलवंत सिंह छाबड़ा, सरदार मनमोहन सिंह, सरदार जगजीत सिंह जग्गा, सरदार कमल सिंह भाटिया, सरदार हरीपाल सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, सतीश बाधवा,सरदार नमनदीप सिंह, सरदार उपेंद्र सिंह,अर्जुन सहगल, राजेंदर खत्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed