फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees took the plunge of faith

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 16 Jan 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees took the plunge of faith
03- मकर संक्रातिं पर्व के मौके पतंग उड़ाते बच्चे। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सूर्य के उत्तरायण में जाने का जश्न पूरे जोश के साथ मनाया गया। बुधवार को सूर्य के मकर राशि में जाने पर लोगों ने नदियों और सरोवरों में स्नान किया। उसके बाद दान किया गया। गुड़, तिल, चावल व वस्त्र दान किया। घरों में गुड़, तिल, चिवड़ा, लाई के बने व्यंजन और नए चावल की खिचड़ी का सेवन किया। दोपहर में जमकर पतंगबाजी की गई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी।। स्नान के बाद अन्न-धन का दान किया गया। स्नान के लिए शहर में गोमती नदी के सूरज घाट, हनुमान घाट, गोपी घाट सहित अन्य घाटों के अलावा जफराबाद में गोमती-सई के संगम स्थल, केराकत सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में नदी के तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। घने कोहरे और शीतलहर के बावजूद महिलाओं-पुरुषों ने नदी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद सूर्य को नमन कर दान किया। त्योहार को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों, युवाओं में नजर आया, जो पूरे दिन पतंगबाजी में मशगूल रहे। हर घर की छत और आंगन पर खड़े बच्चों-युवाओं की टोली आसमान में इठलाती, बलखाती पतंगों के पेच लड़ाने में ही आनंदित दिखे। पूरा आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से पटा नजर आया। भक्काटा का शोर चारों तरफ गूंजता रहा। राजा का पोखरा पर आयोजित होने वाले पतंगबाजी कार्यक्रम में भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान परंपरानुसार लोगों ने घरों में तिल, गुड़ के बने सामानों के साथ चूड़ा, लाई आदि का भी लुत्फ उठाया। घरों में खिचड़ी बनाकर चाव से एक-दूसरे को खिलाया और आपस में मिलजुलकर समाज में समरसता फैलाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बांटा अनाज और कंबल
जौनपुर। मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व है। इस मौके पर खाद्यान्न, कंबल व अन्य सामग्री वितरित की। बदलापुर, मछलीशहर में लोगों ने स्नान के बाद सूर्यदेव की आराधना की और अन्न का दान किया। शाहगंज में जेसीआई शाहगंज संस्कार व खेतासराय संस्कार ने कोतवाली चौराहे, आजमगढ़ मार्ग, दादर पुल के पास अनाज वितरित किया। वितरण करने वालों में गुलाम साबिर, अध्यक्ष एखलाक खान, खेतासराय के अध्यक्ष डॉ.आलोक सिंह पालीवाल, पंकज सिंह, राजेश चौबे, राहुल राज मिश्रा, सरफराज, मिन्हाज, आलम राईन, कफील राईन, मो.रजा, इसरार अहमद, जितेंद्र यादव, श्रीश मोदनवाल, विनायक गुप्ता, प्रमोद यादव, कन्हैया मोदनवाल आदि शामिल रहे। महराजगंज क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर में ग्राम प्रधान राकेश मिश्रा. अतुल तिवारी, प्रवीण यादव, मिठाईलाल, ज्ञान प्रकाश, जमुना उपाध्याय, उनेश गौतम और केवटली डेल्हूपुर में प्रधान सावित्री देवी, नंदलाल मोदनवाल, रामनगर में कमरुद्दीन पुर के धनंजय सिंह, अंकित दुबे, दीपक मिश्रा, फिरंगी मिश्रा, खुटहन में राधा बल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन इमामपुर की चेयरमैन शशि यादव ने कंबल और अनाज बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed