फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees overwhelmed with emotion after watching the enactment of Shri Ram-Janaki wedding and Sita's Kanyadaan ritual

Jaunpur News: श्रीराम-जानकी विवाह, सीता कन्यादान की लीला का मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर

Tue, 13 Oct 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees overwhelmed with emotion after watching the enactment of Shri Ram-Janaki wedding and Sita's Kanyadaan ritual
मुंगराबादशाहपुर के गुड़हाई रामलीला मैदान में सीता-राम विवाह प्रसंग का मंचन करते कलाकार। संवाद
सतहरिया। नगर में भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। रामलीला कमेटी गुड़हाई के अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में बरात सिद्धि सदन मार्केट से गाजे-बाजे और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रवाना होकर रामलीला मैदान गुड़हाई पहुंची। रामलीला मैदान को जनकपुर के रूप में भव्य तरीके से सजाया गया था। मैदान में राम-जानकी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण मंचन हुआ। कमेटी अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त ने राजा जनक और उनकी पत्नी निकुंज गुप्ता ने माता सुनयना की भूमिका निभाते हुए माता सीता का कन्यादान किया।
विज्ञापन

इस अलौकिक दृश्य से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। धार्मिक आयोजन के साथ ही अध्यक्ष ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक निर्धन कन्या का कन्यादान कराकर दहेज सहित विवाह की व्यवस्थाएं कराई। इस दौरान पालिकाध्यक्ष कपिल मुनि, व्योम सिंह पटेल, किरण मौर्या, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, डॉ. अजय कुमार साहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed