फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees gathered to see Bajrang Bali on the birth anniversary

जन्मोत्सव पर बजरंग बली के दर्शन को उमड़े भक्त

Sun, 17 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to see Bajrang Bali on the birth anniversary
सिकरारा के अजोसी महावीर धाम पर हनुमान जन्मोत्सव पर्व पर आरती पूजन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। हनुमान जन्मोत्सव जिले में धूमधाम से मनाई गई। जिलेभर में हनुमान मंदिर में जय हनुमान ज्ञान गुन सागर... चालीसा, बोले बजरंग बली की जय, जय-जय श्रीराम जैसे जयकारे से इलाका गुंजायमान हो उठा। वहीं, बीआरपी इंटर कालेज स्थित हनुमान मंदिर, रासमंडल, कोतवाली चौराहा समेत जनपद के सभी हनुमान मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा रहा।
विज्ञापन

वहीं, सिकरारा क्षेत्र के अजोसी गांव स्थित पावन महावीर धाम पर मंदिर के चारों तरफ जय हनुमान जय जय हनुमान संकट मोचन कृपा निधान का जय घोष गूंज उठ रहा था। लोग भोर में चार बजे से ही कतारबद्ध होकर मनोकामना पूरी होने के लिए बजरंगबली का दर्शन कर चढ़ावा में हलवा लड्डू व रोट का प्रसाद चढ़ाया। महिलाओं ने मन्नत पूरी होने पर कड़ाही पूजन किया। धाम के पुजारी पंडित अरविंद मिश्र ने बताया कि एक दिन पहले से ही धाम को बिजली के आकर्षक झालरों से सजाया गया था। शुक्रवार को मध्य रात्रि बाद गर्भ गृह स्थित विग्रह का कर्मकांडी विद्वानों की देखरेख में दिव्य शृंगार किया गया। शनिवार को भोर में चार बजे घंट और शंख ध्वनि के बीच 51 दीपों से मंगला आरती प्रारंभ हुई तो समूचा धाम परिसर ‘संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलवीरा’ के जयघोष से गूंज उठा। इसके पश्चात, दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। बड़ी संख्या में कतारबद्ध श्रद्धालु अपने ईष्ट का दर्शन पाकर निहाल हो गए। उन लोगों ने मंदिर की परिक्रमा कर मन्नतें मांगी। महिलाओं ने मन्नतें पूरी होने पर कड़ाही पूजन कर रोट चढ़ाया। मंदिर के पुरोहित अतुल मिश्र और श्रीप्रकाश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बारी-बारी से दर्शनार्थियों का चढ़ावा बजरंगबली के चरणों में समर्पित किया। शुक्रवार से प्रारंभ अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ हवन के साथ समापन हुआ। परिसर में वेद पाठी वटु समुदाय द्वार श्री हनुमान चालीसा, हनुमान बाहुक, बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ किया गया। धाम प्रबंधन द्वारा समस्त आगंतुकों को प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर बाद धाम परिसर में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सिकरारा की महिला पुलिस के साथ फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही।
विज्ञापन

इसी क्रम में सिकरारा बरईपार रोड के बंसफा तिराहा स्थित मारुत नंदन धाम में एक दिन पहले से चल रहे श्रीरामचरित मानस पाठ का हवन के साथ समापन हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने बजरंग बली का दर्शन पूजन किया। धाम पर आयोजित विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सिंगरामऊ क्षेत्र के लालगंज, बाबा गुदारनाथ, इच्छापूर्ति हनुमान मंदिरों में सुुबह से ही हनुमान लला के जयकारे गूंजने लगे थे। महराजगंज क्षेत्र के सवंसा स्थित बजरंग धाम में हनुमान जन्मोत्सव पर श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के दौलतिया मंदिर, हलऊपुर तरहटी में उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed