फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees gathered in the puja pandals of rural area

ग्रामीण क्षेत्र के पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 07 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in the puja pandals of rural area
02- रोडवेज तिराहे पर जय मां अम्बे दुर्गा पूजा समिति द्वारा सजा मां दुर्गा जी पंडाल। - फोटो : JAUNPUR
ग्रामीण क्षेत्र के पूजा पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

देर रात तक दर्शन पूजन के लिए पंडालों में भक्त
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि पर ग्रामीण क्षेत्रों मे आठवें दिन पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। अष्टमी पर महागौरी के स्वरूप का दर्शन किया। देर रात तक पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ रही। मां के जयकारे से आस पास का पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। सभी देवी पंडालों पर सुबह शाम आरती देवी गीत, देवी पचरा से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है।

मछलीशहर नगर पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के बरावा, तिलोरा एंव जमुहर सहित अन्य बाजारों एंव गांवों में भी पंडाल सजाये गए है।
बरसठी क्षेत्र में बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति जमुनीपुर पंडाल में अमरनाथ फाउंडेशन की तरफ से अरविंद चिंतामणि शुक्ला ने गरीबों को साड़ियां वितरित की। अध्यक्ष संतोष दयाशंकर शुक्ल, कृपा शंकर शुक्ल (सभऊ), अधिवक्ता सिपाही लाल शुक्ल मौजूद रहे। मड़ियाहूं, बदलापुर, मछलीशहर, शाहगंज, केराकत क्षेत्रों में धूम धाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडालों में देर रात तक दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लग रही है। तहसील मुख्याल समेत ग्रामीण बाजारों में सजे पूजा पंडालों में देर रात लोगों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed