फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees gathered in Devi temples, wishing for good luck

Jaunpur News: देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, की मंगल कामना

Thu, 23 Mar 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Devi temples, wishing for good luck
वासंतिक नवरात्र के पहले दिन बुधवार को शीतला चौकियां धाम में हजारों भक्तों ने मातारानी के चरणों में मत्था टेका। मां से मंगल कामना की की। देवी मंदिरों में भक्त उमड़े रहे। जबकि घरों में कलश स्थापित कर मां दुर्गें की आराधाना की गई। मां के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। नगर के परमानतपुर स्थित मां मैहर देवी के मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। व्रतियों ने वैदिक रीतियों से मां का पूजन कर मंगलकामना की। जयकारे से मंदिर परिसर गूंजता रहा। धर्मापुर: शीतला चौकियां धाम में प्रात: काल मंदिर के कपाट खुलने के पश्चात शीतला माता रानी की आरती का पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण हवन पूजन और माता रानी के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजते रहे। कई श्रद्धालुओं ने धाम में पूड़ी, हलवा प्रसाद के लिए चढ़ाया। कई श्रद्धालुओं ने शीतला चौकियां माता को गुड़हल के पुष्प से बने माला चढ़ाकर पूजन किया। इस दौरान एसपी सिटी बृजेश कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी लाइन बाजार आदेश त्यागी, महिला थाना प्रभारी सरोज सिंह, शीतला चौकियां चौकी इंचार्ज चंदन राय आदि मौजूद रहे। मड़ियाहूं: भंडरिया टोला मोहल्ले में स्थित शिवाला मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण व माता अन्नपूर्णा की मूर्ति का नगर भ्रमण कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। मुख्य यजमान के रूप में विनोद निगम सपत्नीक शामिल हुए। पंडित राजेंद्र पाठक की देखरेख में आचार्यो ने पूर्णाहुति कराई। इस दौरान विवेक निगम, संतोष गुप्ता, विनोद जायसवाल, चंदन केसरी, चंद्रेश निगम, राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे। सतहरिया : मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड पर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। लोगों ने मां गायत्री का विधिवत दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुति देकर परिवार की सुख शांति के लिए यज्ञ देवता की अराधना की। शक्तिपीठ के आचार्य गुलाब ने यज्ञ व नवरात्र पर्व के महत्व को समझाया। मुख्य रूप से गुलाब, माया देवी, राजेंद्र प्रसाद साहू, हेमंत शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed