{"_id":"65b2b7eb5442bd4c78078f16","slug":"devotees-danced-to-devi-songs-in-shitala-chowkiyan-dham-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-111329-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शीतला चौकियां धाम में देवी गीतों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शीतला चौकियां धाम में देवी गीतों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
शीतला चौकियां धाम में तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार शाम कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीतों की प्रस्तुति दी। देर रात तक लोग भक्ति रस में डूबे रहे। इस दौरान प्रस्तुत आकर्षक झांकी देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए।
महोत्सव के दूसरे दिन माता रानी का कोलकाता से आए गेंदा और गुलाब के साथ ही गुड़हल और डउनी माला से भव्य शृंगार कर आरती पूजन किया गया। मंदिर प्रांगण में आचार्यों ब्राह्मणों द्वारा हवन-पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ व वैदिक मंत्रोच्चारण से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों की भारी भीड़ माता रानी के दर्शन पूजन के लिए कतार में खड़ी रही। देर शाम आयोजक आशीष माली द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकर्षक झांकी, भजन, गायन कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की गई। अजय सांवरा के गीत ऐसे हैं मेरे राम पर... लोग झूमकर नाचने लगे। वहीं भरत श्याम पंडा के आवा चला पूज आईं शीतला भवानी के ...और अंगद राम ओझा के कवन बनवा बोलेलू कोयलिया...गीत पर लोग भक्ति रस में डूब गए।
मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह व महंत विवेकानंद पंडा के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। द पिट्रोरीयल डांस ग्रुप व काशी डांस ग्रुप ने शानदार भक्ति झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में भजन गायिका गीतांजलि मौर्य, राधा मिश्रा, शैली गगन, गायक बुलबुल सिंह, पिंटू सेख, हरिओम तिवारी, पंकज सिन्हा, दिलशाद जौनपुरी ने देवी गीतों की शानदार प्रस्तुति की।
विज्ञापन
आयोजक आशीष माली ने माल्यार्पण कर मां शीतला की स्मृति चिन्ह में अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चंद्रदेव पंडा, सौरभ पंडा, विजय पंडा, जय नारायण पंडा, मोनी पंडा, प्रवीण पंडा आदि मौजूद रहे। संचालन श्रद्धा माली, हर्षित ने किया।