फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees attended Baba's court, echoed Har-Har Mahadev

बाबा के दरबार में भक्तों ने लगाई हाजिरी, गूंजा हर-हर महादेव

Mon, 13 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees attended Baba's court, echoed Har-Har Mahadev
केराकत के गोमतेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर भी शिवालयों में सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का पालन करते हुए दर्शन-पूजन किया गया। भक्तों ने धूप दीप, वेलपत्र और जल चढ़ाकर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा। हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भोर से ही भक्तों की टोली मंदिरों की ओर बढ़ने लगी। कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण इस बार भीड़ कम होने से लोग भी पूरे इत्मीनान से दर्शन-पूजन में लगे रहे। ज्यादातर लोगों ने घरों में ही शिव की उपासना की। शहर के गोमतेश्वर महादेव के अलावा सद्भावना पुल स्थित दुर्गा मंदिर, शाही पुल के समीप स्थित हनुमान मंदिर, रासमंडल, सिटी स्टेशन रोड, शीतला चौकिया सहित अन्य मंदिरों में स्थापित शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। सुुजानगंज क्षेत्र के गौरीशंकर धाम में सुबह से ही भीड़ थी। मंदिर का कपाट बंद होने की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या पहले की अपेक्षा कम रही। प्रथम सोमवार तरह ही इस बार भी मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे पात्र के माध्यम से भक्तों ने जलाभिषेक किया। महराजगंज के तेजी बाजार स्थित बाबा करसूलनाथ के मंदिर में भक्तों ने सामाजिक दूरी के निमयों का पालन करते हुए दर्शन-पूजन किया। मछलीशहर के पौहा गाव स्थित पारसनाथ महादेव, दियावानाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों पर पहुंच करभक्तों ने बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मेहरवा महादेव मछलीशहर, बउरहउ बाबा बेलासिन शिवालय पर भी शिव भक्तों ने दर्शन पूजन किया है। सिंगरामऊ: बाबा गुदर नाथ मंदिर, बाबा त्रिभुवन नाथ व बाबा झलियवहा नाथ में भक्तों ने जलाभिषेक और पूजन करने भक्तगण पहुंचे। धर्मापुर: कस्बे के ऐतिहासिक शिव मंदिर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने जलाभिषे्क कर भगवान शिव का पूजन अर्चन किया। केराकत में शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लीग रही। नगर के सिहौली गोमती नदी तट पर स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed