फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotee drinking tea dies after being hit by pickup

Jaunpur News: पिकअप के धक्के से चाय पी रहे श्रद्धालु की मौत

Tue, 18 Feb 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Devotee drinking tea dies after being hit by pickup
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे के किनारे कार खड़ी कर दो श्रद्धालु चाय पी रहे थे। उसी बीच अचानक एक पिकअप दोनों श्रद्धालुओं को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरे श्रद्धालु का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मूल निवासी नारायण गुप्ता (48) अजीत जायसवाल (40) के साथ कोलकाता में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों एसयूवी कार से तीन अन्य लोगों के साथ प्रयागराज स्नान करने के बाद सोमवार सुबह प्रयागराज राजमार्ग से होते हुए दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे थे।
विज्ञापन

कूरेभार के ईरूल के पास जाम लगा होने के चलते उन्होंने कार बाईं तरफ रोक ली व दुकान के पास चाय पीने लगे। तभी बाईं तरफ से जल्दी निकलने की कोशिश में पिकअप चालक नियंत्रण खो बैठा और दोनों को रौंदते हुए आगे निकल गया। वहां मौजूद लोगों ने पिकअप को रोक लिया और बिहार के सीतामढ़ी निवासी चालक रमन कुमार की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को कूरेभार सीएचसी पहुंचाया। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सकों ने नारायण गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। घायल अजीत का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष शारदेंदु दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed