{"_id":"67cf2f0a4446e5f29c09d92b","slug":"development-work-will-be-done-with-three-crores-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-131004-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: तीन करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: तीन करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के सोंधी स्थित कार्यालय सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें आगामी वित्त वर्ष के लिए तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य के प्रस्ताव को पारित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने विकास कार्यों को कराए जाने पर जोर दिया। भरोसा दिलाया कि जो भी समस्याएं हैं उसे पूरा करने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले पिछली कार्यवाही पर चर्चा हुई। नए प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल किया गया। वर्ष 2025-26 के सभी विकास कार्यों की कार्य योजना पर विचार कर अनुमोदन किया गया। चर्चा के दौरान ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार और राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया। सीडीपीओ सुरेश कुमार यादव ने सफाई दी तो ग्राम प्रधानों ने विरोध जताया। बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने प्रधानों को शांत कराते हुए वितरण का कार्य ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में कराने का सीडीपीओ को निर्देश दिया। बैठक का संचालन कमलाकांत मौर्या ने किया। संवाद
कई विभाग के अधिकारी गैरहाजिर रहे
बैठक में हुई छह विभाग के कर्मचारी बैठक में नहीं पहुंचे जबकि बैठक की सूचना पहले से दी गई थी। इसमें आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, पेयजल मिशन, खेलकूद, बिजली विभाग, पशुपालन विभाग अनुपस्थित रहे। इस कारण इन विभाग की प्रगति पर सदन में चर्चा नही हो पाई। बीडीओ पीयूष त्रिपाठी ने कहा कि अनुपस्थित विभागों से पत्राचार किया गया है। उनसे बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।