{"_id":"654a8682cbbcd8b9080e4424","slug":"development-work-will-be-done-with-rs-55-crores-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-7942-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 5.5 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 5.5 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खुटहन। ब्लाॅक मुख्यालय सभागार में मंगलवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में गांवों के विकास कार्यों के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख बृजेश यादव ने की। ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भी मनरेगा से जोड़े जाने की बात कहीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए साढ़े पांच करोड़ के प्रस्ताव पारित हुए हैं।
मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। इसके लिए क्षेत्र व जिला पंचायत, विधायक निधि के अलावा ब्लाॅक व ग्राम प्रधानों के माध्यम से निरंतर गांवों के विकास की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार यादव मम्मन ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रधानों की तरह निधि जारी किए जाने की मांग की। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने किसानों की समस्याओं और उसके निराकरण के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में जानकारी दी। मिशन प्रबंधक ऋषि मिश्रा ने क्षेत्र में गठित छह सौ से अधिक स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने वित्तीय वर्ष में कराए गए विकास कार्यों की आख्या प्रस्तुत की। बैठक में गौरव सिंह, रीगन सिंह, डॉ. रोहित लाल, चंद्रभान, संजीव गुप्ता, दीपक, रामदुलार यादव प्रधान, शति नारायण बिंद, श्याम बहादुर यादव, रामकुमार उपाध्याय, राना यादव, बिंदू वर्मा आदि मौजूद रहे।