फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Destiny decided by tossing coin

सिक्का उछाल कर हुद तकदीर का फैसला

Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Destiny decided by tossing coin
जौनपुर। जिले की कई ग्राम पंचायतों में मुकाबला बेहद रोचक रहा। दो उम्मीदवारों को एक बराबर वोट मिलने से जीत-हार का फैसला लॉटरी निकालकर या सिक्का उछालकर हुआ। लॉटरी हारने वाले मन मसोस कर घर लौट गए। हिस्से में आई खुशी हाथ से फिसल गई।
विज्ञापन

महराजगंज ब्लाक में तीन ग्राम पंचायतें ऐसी रहीं, जहां टॉस से फैसला हुआ। महराजगंज के चेती ग्राम पंचायत में धनंजय गिरी और गिरधारी यादव दोनों को 409 मत मिले। एक डिब्बे में परची के सहारे डालकर लाटरी निकलवाई गई तो नाम गिरधारी यादव का निकला। यही हाल पहाड़पुर का रहा। वहां शारदा देवी पाल और सभाजीत यादव दोनों को 257 मत मिले। लॉटरी में बाजी शारदा देवी पाल ने मारी। बनबीरपुर में शेरबहादुर सिंह और नंदकिशोर को 357 मत मिले थे। शेर बहादुर को जीत मिली। खुटहन ब्लाक के अंगुली गांव में बीडीसी सदस्य पद पर दो प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। महेंद्र नाथ मौर्या और रामेश्वर यादव को 190 मत मिले। दोनों प्रत्याशियों की सहमति से आरओ के समक्ष सिक्का उछाला गया। इसमें महेंद्र नाथ मौर्या विजयी रहे। बक्शा ब्लाक के दरियांवगंज गांव में सावित्री यादव पत्नी परमेंद्र व अनीता यादव पत्नी रजनीश के बीच मुकाबला टाई हुआ। लॉटरी में अनीता भाग्यशाली रहीं।
विज्ञापन

---
एक मत से खुली किस्मत
जफराबाद। कई गांव में प्रत्याशियों को महज एक वोट से जीत मिली। सिरकोनी ब्लॉक के हीरापुर ग्रामसभा की मतगणना सांस रोक देने वाली रही। मतगणना तीन बार में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में जंगबहादुर यादव और मनोज कुमार गुप्ता के बीच काफी कड़ा मुकाबला रहा। पहले जंगबहादुर यादव तीन मत से विजयी हुए। दोबारा गिनती में बढ़त तीन से घटकर दो हो गया। फिर मतगणना हुई तो जंगबहादुर यादव एक मत से जीत गए। बक्शा ब्लाक के सद्दोपुर में प्रधान पद की प्रत्याशी निशा यादव 306 जबकि इंद्रावती को 305 मत मिले। उसी तरह शेखपुरा गांव में हरेंद्र को 243 और अवधेश को 242 मत मिले। बरचौली में बेनीराम को 256 जबकि रामचंद्र को 254 मत मिले। चौखड़ा से आशा देवी को 221 मत तो आरती को 217 मत मिले। खमपुर में सीताराम यादव को 496 मत मिले तो विपक्षी ओमप्रकाश को 489 मत मिले। जिसमें मात्र 7 मत से जीत हुई। चुनाव में सबसे बड़ी जीत तड़सरा गांव की मरजादी देवी की 524 मतों से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed