फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Desk and branch will be there in all council schools

डेस्क और बेंच से आच्छादित होंगे जिले के सभी परिषदीय विद्यालय--------

Sun, 10 Jul 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Desk and branch will be there in all council schools
जौनपुर। आपरेशन काया कल्प के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों को डेस्क और ब्रेंच के साथ 19 सुविधाएं उपलब्ध कराने की कवायद शुरू हो गई है। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर मुहैया कराने के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। विभाग के अधिकारियों की माने तो जिले के करीब 250 परिषदीय विद्यालयों में डेस्क और बेंच मुहैया करा दिया गया। शेष स्कूलों में भी विभागीय मद और पुरातन छात्रों के सहयोग से डेस्क बेंच जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। सीट के साथ बिजली, चहारदीवारी, रैंप, रे लिंग, रंगाई-पुताई, रसोईघर, समार्ट क्लास, ब्लैक बोर्ड, मल्टीपल हैंड वाशिंग यूनिट समेत 19 सुविधाएं मुहैया कराकर विद्यालय को आधुनिक तरीके से सुसज्जित किया जाएगा। परिषद विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य तेजी से चल रहा है। विद्यालयों की तस्वीर तेजी से बदल रही है।
विज्ञापन

जौनपुर। जिले में कक्षा एक से पांच तक के कुल 1930 विद्यालय, कक्षा 6 से 8 तक के 411 विद्यालय और कक्षा एक से 8 तक के 466 कंपोजिट विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन विद्यालयों में पांच लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिसमें से प्राथमिक के 250 विद्यालयों में पंचायतों के माध्यम से डेस्क और बेंच उपलब्ध करा दिया गया है। उच्च प्राथमिक के 16000 छात्रों में 11000 छात्रों को बैठने के लिए डेस्क और बेंच उपलब्ध है।
विज्ञापन

जौनपुर। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने 20 मई 2022 को जारी पत्र में विद्यालयों को 19 सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया था। जिसमें रंगाई, पुताई, रेलिंग, बाउंड्रीवाल आदि शामिल है। इससे पहले 16 अगस्त 2021 को महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना अनामिका सिंह ने समग्र शिक्षा के तहत बैसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों को फर्नीचर की सुविधाए मुहैया कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। अभी तक 250 विद्यालयों में सुविधाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। पंचायत और पुरातन छात्रों के सहयोेग से अन्य विद्यालयों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।-डा. गोरखनाथ पटेल, बीएसए जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed