फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deputy Lokayukta summoned SDM, Tehsildar and Accountant

Jaunpur News: एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल को उप लोकायुक्त ने किया तलब

Thu, 08 Feb 2024 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Deputy Lokayukta summoned SDM, Tehsildar and Accountant
केराकत। प्रदेश के उप लोकायुक्त ने केराकत की एसडीएम, तहसीलदार और लेखपाल को आय से अधिक संपत्ति के मामले में 11 मार्च तक अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। हालांकि इस मामले में जिला प्रशासन को कोई पत्र नहीं मिला है। देवरिया जनपद के रणवीर सिंह ने लेखपाल और दोनों अधिकारियों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है। मामले में उप लोकायुक्त के सचिव राजेश कुमार ने एसडीम केराकत नेहा मिश्रा, बदलापुर तहसीलदार राम आधार, बदलापुर नागपुर ग्राम सभा के लेखपाल वीरेंद्र प्रताप को प्रस्तुत होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। इसके तहत उन्हें अपनी चल अचल संपत्ति के मूल्यांकन के संबंध में प्रोफार्मा पर आय और खर्च का ब्योरा शपथपत्र के माध्यम से उपलब्ध कराना है। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि रविंद्र कुमार मांदड़ अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलते ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed