फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deputy Director Panchayat Varanasi Mandal told the truth of the villages

डिप्टी डायरेक्टर पंचायत वाराणसी मंडल ने गांवों का जाना सच

Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director Panchayat Varanasi Mandal told the truth of the villages
जौनपुर। डिप्टी डायरेक्टर पंचायत वाराणसी मंडल अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को जिले के कई ब्लाकों के गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय सच भी जाना। साथ ही खामियों देखकर संबंधित जिम्मोदार को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

डोभी विकास खण्ड अंतर्गत मारिकपुर गांव में वाराणसी मंडल के पंचायतीराज डिप्टी डायरेक्टर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के शिकायत पर उन्होंने ग्राम प्रधान द्वारा कराये गये चौदह लाख रुपये की लागत से कराये गये कार्यों के कागजात की फाइल की मांग की। फाइल न मिलने पर डाट फटकार लगाते हुए जल्द-जल्द फाइल तैयार करने के लिए निर्देशित किया।साथ ही विद्यालय कायाकल्प,नाली,आवास, वृक्षारोपण, तालाबों का सुंदरीकरण का बारिकोयो के साथ निरीक्षण किया गया। धर्मापुर: ब्लाक के खटोलिया ग्रामपंचायत का मंगलवार को निरीक्षण किया। ग्राम में बने सामुदायिक शौचालय व खेल मैदान को देख ग्राम प्रधान शोभावती देवी व सचिव अरविंद यादव की तारीफ की। गांव में लगे स्ट्रीट लाइट का भी निरीक्षण किया। इससे पहले डीडी ने प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम पंचायत के सदस्यों की बैठक लेते हुए उनसे जानकारी प्राप्त किया। पंचायत सहायक अंजली कुमारी से कम्प्यूटर के संबंध में जानकारी ली। अभिलेखों का निरीक्षण कर विकास कार्यों का सत्यापन भी किया। उन्होंने सामुदायिक शौचालय के पास ही ग्राम सचिवालय का निर्माण जल्द कराने का निर्देश ग्राम सचिव को दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, सचिव धर्मेंद्र राय, स्वतंत्र कुमार, प्रधान प्रतिनिधि खरपत्तू यादव आदि लोग रहे। वहीं, इसके बाद बक्शा ब्लाक के कई गांवों में भौतिक सत्यापन करने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed