{"_id":"631798b4c4acc97f57060133","slug":"deputy-cm-suspended-three-pharmacists-action-will-be-taken-on-cms-too-jaunpur-news-vns6728999184","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने किया तीन फार्मासिस्टों को निलंबित, सीएमएस पर भी होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने किया तीन फार्मासिस्टों को निलंबित, सीएमएस पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन
जौनपुर। सिद्दीकपुर के मेडिकल स्टोर पर जिला अस्पताल की दवाएं के मिलने के मामले में उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल के तीन फार्मेसिस्टों को निलंबित कर दिया है। मंगलवार की सुबह उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी निर्देश दिया है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को जून माह में किसी ने सूचना दी थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्दीकपुर के सामने स्थित मेडिकल स्टोर से सरकारी अस्पतालों की दवाएं नीमहकीम और ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों को बेची जा रही हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं।
सूचना के आधार पर सिद्दीकपुर स्थित मेडिकल स्टोर और एक मकान में चार जून को छापा मारा गया था। वहां से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई थीं। इन दवाइयों पर जिला अस्पताल की मुहर लगी थी। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ सरायख्वाजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को मामले की जांच सौंपी गई थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने फार्मेसिस्ट संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र मौर्य और अखिलेश कुमार उपाध्याय के निलंबन की संस्तुति की थी और जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके शर्मा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सीएमएस ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि शासन का जो भी निर्देश होगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।