फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Depletion of ozone layer is worrying: Prof. balram pani

ओजोन परत का क्षरण चिंताजनक: प्रो. बलराम पाणि

Mon, 27 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Depletion of ozone layer is worrying: Prof. balram pani
पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित रज्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में रविवार को ओजोन परत क्षरण एवं इसके प्रभाव पर व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. बलराम पाणि ने कहा कि ओजोन परत वातावरण के समताप मंडल में महत्वपूर्ण परत है। यह पर्यावरण को हानिकारक परा बैगनी किरणों से सुरक्षित रखता है। विभिन्न हानिकारक रसायन इस परत को क्षति पहुंचा रहे है। मुख्य रूप से क्लोरोफ्लोरो कार्बन, क्लोरीन इस परत का क्षरण कर रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओजोन परत के क्षरण के लिए जिम्मेदार रसायनों के मुख्य स्रोत एसी, फ्रिज व अन्य उपकरणों में प्रयोग होने वाले शीतलक मुख्य हैं। प्रो. बलराम ने कहा कि बढ़ता तापमान ग्लोबल वार्मिंग बहुत बड़ी चुनौती है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा ओजोन परत को क्षरण से बचाना बहुत आवश्यक है। प्रो. बीबी तिवारी ने कहा कि ओजोन परत क्षरण का मानव स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक प्रो. देवराज सिंह ने किया। संचालन आयोजन सचिव डॉ नितेश जायसवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीरज अवस्थी ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. गिरिधर मिश्र, डॉ. पुनीत धवन, दिनेश कुमार वर्मा, डॉ. धीरेन्द्र चौधरी, सौरभ कुमार, दीपक मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed