फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Departments with poor ranking in CM dashboard should do the feeding on time

Jaunpur News: सीएम डैशबोर्ड में खराब रैकिंग वाले विभाग समय से कराएं फीडिंग

Sat, 30 Aug 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Departments with poor ranking in CM dashboard should do the feeding on time
मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

सीडीओ ध्रुव खाड़िया ने विद्युत विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन, पशुपालन विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, जल निगम, उद्योग विभाग सहित सभी विभागों की योजनाओं और सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति के संदर्भ में जानकारी ली।
जिन विभागों की रैकिंग सीएम डैशबोर्ड पर खराब पाई गई उन विभागों को ससमय पोर्टल पर फीडिंग कराने व योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम, यूपी सिडको, यूपीआरएनएसएस, यूपीपीसीएल सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जो भी कार्य कराए जा रहे हैं उनकी प्रगति के संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरुप होनी चाहिए तथा कार्य समयबद्ध रुप से पूर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. लक्ष्मी सिंह, डीडीओ मीनाक्षी देवी, उपायुक्त मनरेगा सुशील त्रिपाठी, डीएसटीओ अरुण कुमार यादव, बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed