{"_id":"63125b29908875271677df96","slug":"department-of-posts-will-give-scholarship-for-research-work-in-postage-stamp-jaunpur-news-vns672255172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक टिकट में शोध कार्य के लिए डाक विभाग देगा छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक टिकट में शोध कार्य के लिए डाक विभाग देगा छात्रवृत्ति
विज्ञापन
जौनपुर। डाक टिकट संग्रह (फिलैटली) को शिक्षा जोड़ने के लिए डाक विभाग दीन दयाल स्पर्श योजना के नाम से छात्रवृत्ति शुरू करने जा रहा है।
वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि कक्षा 6 से 9 तक के बच्चों के लिए आरम्भ इस योजना में उन मेधावी छात्रों को छह हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी। बेहतर शैक्षणिक रिकार्ड और डाक टिकट संग्रह के शौकीन विद्यार्थी इस योजना में भाग ले सकते हैं। इसके लिए परीक्षा भी होगी। परीक्षा के लिए आवेदन 15 सितंबर तक जमा किए जा सकते हैें।
उन्होंने बताया कि देश में 920 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। प्रत्येक डाक परिमंडल में अधिकतम 40 छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। अभ्यर्थी के लिए फिलैटली क्लब का सदस्य या उसका अपना फिलैटली होना जरूरी है। खाता डाकघर में 200 रुपये से खोला जा सकता है। परीक्षा में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।