फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dengue outbreak Badlapur CHC superintendent inspector and 19 constables in the grip of dengue

डेंगू का प्रकोप: बदलापुर सीएचसी के अधीक्षक,इंस्पेक्टर और 19 सिपाही डेंगू की चपेट में,स्वास्थ्य विभाग में खलबली

Sat, 20 Aug 2022 06:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 20 Aug 2022 06:31 AM IST
सार

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव हो गया था। मौसम में नरमी के कारण उमस बढ़ गई है और लोग कूलर चलाने से परहेज कर रहे हैं, जबकि उसमें पानी भरा छोड़ दिया हैं। ऐसे ही स्थानों पर डेंगू के मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक रहती है।

विज्ञापन
Dengue outbreak Badlapur CHC superintendent inspector and 19 constables in the grip of dengue
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलेरिया, टाइफाइड के साथ ही अब डेंगू का डंक कहर बरपाने लगा है। बदलापुर में सीएचसी अधीक्षक, कोतवाली के इंस्पेक्टर, 15 सिपाही समेत कुल 26 लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 11 में डेंगू की पुष्टि की है। कई की रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। बचाव और रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। उधर, शहर के भी कई इलाकों में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा मिले हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव हो गया था। मौसम में नरमी के कारण उमस बढ़ गई है और लोग कूलर चलाने से परहेज कर रहे हैं, जबकि उसमें पानी भरा छोड़ दिया हैं। ऐसे ही स्थानों पर डेंगू के मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक रहती है। समुचित साफ-सफाई के अभाव में डेंगू ने असर दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dengue outbreak Badlapur CHC superintendent inspector and 19 constables in the grip of dengue
Dengue - फोटो : अमर उजाला
इसका सबसे ज्यादा प्रकोप बदलापुर क्षेत्र में सामने आया है। यहां 26 लोगों में डेंगू के लक्षण पाए हैं। बदलापुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजय दुबे खुद डेंगू से ग्रसित हैं। इनके अलावा उदपुर गेल्हवा के सुजीत शुक्ल (43), पुत्र ऋषभ शुक्ल (17), बदलापुर खुर्द के अभिषेक जायसवाल (35), डेहुड़ा के प्रदीप यादव (32), पट्टी दयाल के शिव शर्मा (20) को भी सीएचसी में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली में तैनात निरीक्षक पीके तिवारी, एसआई सरिता यादव और 19 सिपाही भी डेंगू से ग्रसित हैं। उनका अलग-अलग स्थानों पर उपचार चल रहा है। बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कराया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद पांडेय ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन दो-चार मरीज डेंगू के लक्षण वाले मिल रहे हैं।

Dengue outbreak Badlapur CHC superintendent inspector and 19 constables in the grip of dengue
डेंगू-मलेरिया वार्ड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
ऐसे करें बचाव 
इसके अलावा टाइफाइड के भी मामले बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को डेंगू के 4 मरीज पाए गए थे। अस्पताल में जांच अथवा दवा की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। डेंगू से बचने के लिए लोगों को सलाह दी जा रही है कि मच्छरदानी का  प्रयोग करें। अगल-बगल जलभराव यदि हो तो उसमें केरोसिन आयल अथवा मच्छर मारने की दवा का प्रयोग करें।

शहर के कई इलाकों में मिले डेंगू मच्छर के लार्वा
बदलापुर के अलावा जौनपुर के शहरी इलाकों में भी कई जगह डेंगू के प्रकोप की आशंका बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए जा रहे घर-घर सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा पाए गए हैं। पश्चिमी सहकारी कॉलोनी में 18 घरों के सर्वे के दौरान पांच में डेंगू के मच्छरों का लार्वा पाया गया है। ओलंदगंज, सिपाह, पुरानी बाजार, रासमंडल, सरायपोख्ता, पॉलीटेक्निक सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं। शहरी क्षेत्र में कई मरीजों में भी डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन सरकारी अस्पताल की बजाय वह प्राइवेट में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed