फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Jaunpur's municipal wrestler became the winner

Jaunpur News: जौनपुर के निगम पहलवान बने विजेता

Thu, 22 Oct 2026 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Jaunpur's municipal wrestler became the winner
लालगंज के ढिंगवस में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में एक दुसरे को पटखनी देने को दांव लगाते पहलवान।
लालगंज (प्रतापगढ़)। ढिंगवस पूरे बीरबल में मंगलवार शाम आयोजित शशिधर मिश्र स्मारक अखिल भारतीय दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। इसमें जौनपुर के निगम पहलवान चैंपियन और मेरठ के साबिर उप विजेता रहे। दंगल में पंजाब के मौसम अली, मुजफ्फरनगर के टाइगर और नकाबपोश पहलवान समेत राजस्थान, वाराणसी, कौशाम्बी, प्रयागराज व अन्य क्षेत्रों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। लाला पाठक बनारस ने तोता पहलवान को हराया, जबकि जौनपुर के उमेश पहलवान ने शृंग्वेरपुर के लाल बहादुर को शिकस्त दी। राजस्थान की पायल सैनी ने कोडरमा जिले के झुमरी तलैया के पप्पू पहलवान को हराया। नकाबपोश पहलवान ने पंजाब के आलम को पराजित किया। महिला कुश्ती में कौशाम्बी की संध्या ने प्रयागराज की राखी को मात दी। फाइनल मुकाबला जौनपुर के निगम पहलवान और मेरठ के साबिर के बीच हुआ। इसमें जौनपुर के निगम पहलवान विजेता बने। मुख्य अतिथि दंडी स्वामी विनोदानंद सरस्वती और विशिष्ट अतिथि ज्ञान प्रकाश शुक्ला रहे। इस मौके पर आयोजक ग्राम प्रधान शशि भूषण मिश्रा, शिवभूषण मिश्रा फौजी, रामेश्वर प्रसाद शुक्ला, विश्व भवन शुक्ला, अशोक मिश्रा, बृज किशोर शुक्ला, विजय कुमार मिश्रा और प्रदीप कुमार पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed