फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dengue infection is not stopping in the district, number of infected reached 342

Jaunpur News: जिले में नहीं थम रहा डेंगू का संक्रमण, संक्रमित की संख्या पहुंची 342

Wed, 30 Oct 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dengue infection is not stopping in the district, number of infected reached 342
जिले में डेंगू का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू पीड़ितों की संख्या 342 पहुंच गई है। शहरी इलाके में अब तक 178 मरीज मिल चुके हैं। सोमवार को 13 नए मरीज मिले। करंजाकला ब्लाॅक में सबसे अधिक 42 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

अब तक 263 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अभी 79 डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है। ग्रामीण इलाके में सबसे अधिक करंजाकला ब्लाॅक में मिले हैं। यहां अब तक 42 मरीज मिल चुके हैं। बदलापुर में 19, खुटहन में 16, धर्मापुर में 11, मछलीशहर में 9 और सिरकोनी में 7 मरीज मिल चुके हैं। नगर के सिपाह में 16, चाचकपुर में 12, पुरानीबाजार में 12, चौकियां 9, लाइन बाजार में 9, धरनीधर पुर में 6 मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव का कहना है कि जिन क्षेत्रों में मरीज मिले हैं, वहां रोकथाम की कार्यवाही की जा रही है। इस समय डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। नवंबर में संक्रमण की रफ्तार कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। बुखार आने और अन्य समस्याएं होने पर तुरंत डाक्टर से सलाह लेकर उपचार शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed