फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration of farmers and laborers regarding crop protection

Jaunpur News: फसल सुरक्षा को लेकर किसानों व मजदूरों का प्रदर्शन

Sat, 25 Feb 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers and laborers regarding crop protection
नहरों में पानी छोड़े जाने, बिजली के लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए किसानों व मजदूरों ने शीघ्र समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई। साथ ही मुख्यमंत्री को नाम छह सूत्रीय मांगपत्र भी एसडीएम ऋषभ पुंडीर को सौंपा गया।
विज्ञापन

नारेबाजी करने वाले किसानों, मजदूरों ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी दी जानी चाहिए। खाद, बीज व कीटनाशक दवाएं सस्ती दर पर समय से उपलब्ध कराई जाएं। जंगली जानवरों व छुट्टा पशुओं से फसलों के सुरक्षा की गारंटी मांगी। इसके अलावा छुट्टा पशुओं से नुकसान हुए फसलों का उचित मुआवजा, बिजली संशोधन बिल 2022 वापस लिया जाने, बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या का अविलंब समाधान किया जाने, सभी सूखी नहरों में प्रर्याप्त पानी दिए जाने, मनरेगा बजट में की गई कटौती वापस लिए जाने, गांव के सभी मजदूरों को सालभर काम की गारंटी दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयनारायण मौर्य, राज्य सचिव मिथिलेश मौर्य, राजमणि मिश्रा, देवनारायण मौर्य, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, इंदू कुमार शुक्ल, जवाहरलाल मिश्र, मनोज विश्वकर्मा, अमरनाथ दुबे, जयप्रकाश पांडेय, रामप्यारे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed