राजाबाजार। क्षेत्र के गांधीनगर बाजार समीप ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क की मरम्मत कराने जाने की। करीब नौ किमी पिच सड़क साढे़ चार साल पहले पीएमवाई ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई थी जो गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। टूटी सड़क पर आए दिन लोग गिर कर घायल हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ग्रामीण सड़क योजना के तहत जेसीबी से उखाड़कर ठेकेदार ने गिट्टी डाल कर दो वर्ष तक वैसे ही छोड़ दिया। काफी हो हल्ला के बाद सड़क पर कार्य शुरू हुआ। किसी तरह सड़क पिच तो हो गई लेकिन बनने के छह माह बाद फिर सड़क टूटने लगी। आज सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। इस सडक से लोगों का हमेशा आना जाना लगा रहता है। जबकि महराजगंज - राजाबाजार की यह सड़क सैकड़ों गांवों को जोड़ती है। पट्टी प्रतापगढ़, अमरगढ़, ढकवा, जौनपुर, कानपुर और प्रयागराज तक के यात्री इसी रास्ते से सफर करते हैं। पीडब्ल्यूडी के जेई जेपी वर्मा ने कहा कि महाराजगंज राजाबाजर की सड़क जल्द ही पीडब्ल्यूडी के अधीन होने की संभावना है। पीडब्ल्यूडी के हाथ आते ही मरम्मत कराई जाएगी। प्रदर्शन में शामिल क्षेत्र के हैदरअली, कल्लन यादव,रामचन्दर राजेश सिह, दिनेश सिह, रामहित राजेश यादव, प्रेमचंद्र, सूर्यबली, रोहित आदि शामिल रहे।