फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration demanding opening of closed railway crossing

Jaunpur News: बंद रेलवे क्राॅसिंग खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sun, 12 Nov 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding opening of closed railway crossing
बदलापुर। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर के पूरब में बंद 23-एसी बिठुआकला रेलवे क्राॅसिंग को खोलवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दूसरे दिन शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ के मंडल रेल प्रबंधक को रजिस्टर्ड डाक से ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों ने रेल प्रशासन को चेताया है कि जब तक गेट नहीं खोला जाएगा तब तक उनका प्रदर्शन अनवरत चलता रहेगा। आरोप है कि रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से तकरीबन 50 गांवों के हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह रास्ता जनपद प्रतापगढ़ व जौनपुर के यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। महत्वपूर्ण मार्ग की यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई है। रेलवे क्राॅसिंग बंद कर दिए जाने से यात्रियों को चार-छह किमी की ज्यादा दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गहरमऊ, गजाधरपुर, ढेमा, डोमपुर, कठार, बिठुआकला आदि गांव के छात्र, व्यापारी, अधिवक्ता, किसान आदि संवर्ग के लोग हलाकान हैं। पूर्व में भी ऐसा ही हुआ था किंतु प्रदर्शनकारियों के प्रयास से गेट खोल दिया गया था। पिछले एक सप्ताह से स्टेशन अधीक्षक की मनमानी के कारण यात्रियों की समस्या गहरा गई है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व विवेक यादव ने मंच से ऐलान किया कि जब तक रेलवे क्रॉसिंग नहीं खोला जाएगा, उनका प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा। इस मौके पर संतोष कुमार, उमानाथ यादव, सुरेंद्र प्रताप, राजेश बिंद, बिमल बिंद, आजाद बिंद, मनोज कुमार गुप्ता, इंद्रमणि दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के आदेश पर रेलवे क्राॅसिंग सड़क यातायात की सुरक्षा के लिए बंद रखा जाएगा। जब जब आवश्यकता पड़ेगी गेटमैन स्टेशन मास्टर से प्राइवेट नंबर के साथ गेट खोलेगा, वाहनों को निकालने के बाद फिर प्राइवेट नंबर का आदान-प्रदान करते हुए गेट बंद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआर सरोज, अधीक्षक रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed