फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration by Mahila Sabha and Mazdoor Sabha against closure of school

Jaunpur News: विद्यालय बंद करने के विरोध में महिला सभा व मजदूर सभा का प्रदर्शन

Wed, 23 Jul 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by Mahila Sabha and Mazdoor Sabha against closure of school
जौनपुर। नगर के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में समाजवादी महिला सभा व समाजवादी मजदूर सभा के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला यादव ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के बंद होने से हजारों रसोइयों को रोजगार से वंचित होना पड़ा। उनके सामने अब खुद का खर्च वहन करना मुश्किल हो गया। ऐसे में बच्चों और परिवार का परिवरिश करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव ने कहा कि योगी सरकार के तानाशाह रवैया क़े चलते किसानों एवं मजदूरों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। अगर यूपी सरकार के पास सरकारी विद्यालयों को संचालित करने लिए पर्याप्त बजट नहीं हैं तो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में 50 फीसदी की कटौती करके बजट की पूर्ति कर सकती हैं। इस मौके पर आनंद पांडेय, ऊषा जायसवाल, मालती निषाद, तारा त्रिपाठी, सीमा खान, सीमा यादव, शशिकला कन्नौजिया, सुधा गौतम, संगीता प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed