फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demolition workers beat up in a dispute over fastag at toll booth in Jaunpur

जौनपुर में टोल बूथ पर फास्टैग को लेकर हुए विवाद में की तोड़फोड़ कर्मचारियों की पिटाई

Sun, 14 Feb 2021 12:53 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 14 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Demolition workers beat up in a dispute over fastag at toll booth in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के पवांरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर टोल प्लाजा पर फास्टैग लगाने के विवाद में मनबढ़ों ने टोल बूथ पर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को लाठी-डंडे से पीटा। इसमें तीन कर्मचारी घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ की ओर से शनिवार देर शाम दस से अधिक लोग बोलेरो व पिकअप से टोल पर पहुंचे। टोल कर्मचारियों ने उन्हें फास्टैग के बारे में जानकारी देते हुए उसे अपनाने को कहा। आरोप है कि इससे वाहन में सवार लोग टोल कर्मचारियों से भिड़ गए और गाली-गलौज करने लगे। तभी एक कार में कुछ अन्य लोग भी आ गए और टोल कर्मचारियों को पीटने लगे साथ ही सीसी टीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


हमले में कर्मचारी विनीत सिंह, शिवम शुक्ला, नीतिश यादव घायल हो गए। सभी का उपचार मछलीशहर सीएचसी में कराया गया । गंभीर रूप से घायल विनीत सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एकांउटेंट से चार लाख रुपये छीनने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने टोल मैनेजर घनश्याम मिश्रा की तहरीर पर सात अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पवांरा थानाध्यक्ष सेतांशु शेखर पंकज ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed