{"_id":"f5bf757327e52c56759a22ee480b10ac","slug":"demolition-of-brokers-in-the-office-aartio-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलालों ने एआरटीओ दफ्तर में की तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलालों ने एआरटीओ दफ्तर में की तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
दलालों का अड्डा बन चुके एआरटीओ कार्यालय पर बृहस्पतिवार बवाल हो गया। पहले अपना काम कराने के चक्कर में आपस में भिड़े दलालों ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की।
इस दौरान कार्यालय के फर्नीचर और खिड़कियों के कांच तोड़ डाले। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर तोड़फोड़ कर रहे लोग फरार हो गए। विरोध में एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
सिटी स्टेशन के समीप स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे के आसपास दलालों ने जमकर बवाल काटा।
तकरीबन छह की संख्या में कार्यालय पहुंचे दलालों ने पहले अपना काम कराने को लेकर आपस में कहासुनी कर ली। इसके बाद थोड़ी ही देर में दलालों ने साथियों के साथ मिलकर कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उत्पात मचा रहे लोगों ने खिड़कियों और दरवाजों पर लगे कांच तोड़ डाले। इससे कार्यालय में अफरातफरी मच गई। कर्मचारी सहम गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने के बाद लाइनबाजार थानेदार सत्येंद्र प्रसाद तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के आते देख हंगामा कर रहे लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना से नाराज एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव की अगुवाई में बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यालय के सामने नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि मनबढ़ किस्म के लोग आए दिन कुछ न कुछ हंगामा करते रहते हैं। इससे सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उत्पात मचा रहे लोग कैश बाक्स लूटने की कोशिश में थे। एसओ लाइनबाजार ने कहा कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।