फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand to open meat shops, build highways

मांस की दुकानें खोलने, हाईवे बनवाने की मांग

Tue, 16 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demand to open meat shops, build highways
ओलंदगंज की दुकानें खोलने के लिए जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपने क? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। व्यापार मंडल के विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग जिलाधिकारी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। इसमें ओलंदगंज में सील एरिया को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने और मीट-मांस सहित अन्य दुकानों को भी खोलने की मांग की। एनएच-56 के शीघ्र निर्माण पर भी जोर दिया। डीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के निर्देश पर जिला महामंत्री आरिफ हबीब के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से भेंट की। व्यापारी हित में ओलंदगंज की दुकानें खोलने की अनुमति मांगी। चाय की दुकान खोले जाने की लंबित मांग को पूरा करने पर आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ल, मनोज श्रीवास्तव डब्बू शामिल रहे। उधर, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के निर्देशन में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भी डीएम से भेंट की। हॉट स्पॉट एरिया को शीघ्र ही मुक्त करने, सप्ताह में तीन की बजाए 6 दिन और रात 9 बजे तक दुकान खोलनें, चाय-पान, मीट-मांस आदि की दुकानें भी खोलने की मांग रखी। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री व सदस्य जिला पंचायत संतोष अग्रहरि ने राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के शीघ्र निर्माण की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश युवा मंत्री संजीव यादव, अनाज व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी, जिला युवा महामंत्री राकेश जायसवाल, सुरेश शर्मा, राहुल गुप्ता रिक्की आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed