फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand to exempt serving teachers from TET; memorandum submitted to MP.

Jaunpur News: टीईटी से सेवारत शिक्षकों को छूट देने की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

Sun, 19 Jul 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Demand to exempt serving teachers from TET; memorandum submitted to MP.
मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज को पत्रक सौंपते शिक्षक। स्वयं
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज को ज्ञापन सौंपकर सेवारत शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने की मांग उठाई। संघ का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद लाखों अनुभवी शिक्षकों के सामने सेवा समाप्ति का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से मुलाकात कर बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के एक सितंबर 2025 के निर्णय के बाद टीईटी सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य हो गई है। दशकों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को अब इस आधार पर सेवा से हटाना उनके साथ अन्याय होगा।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने केंद्र सरकार से अध्यादेश लाकर सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से छूट देने तथा उनके शैक्षणिक अनुभव को ही पात्रता का आधार मानने की मांग की। सांसद प्रिया सरोज ने शिक्षकों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए इस मुद्दे को संसद में उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला मंत्री रवि चंद्र यादव, लालसाहब यादव, रामदुलार, लक्ष्मीकांत सिंह, शिवेंद्र सिंह रानू, प्रशांत मिश्र, विष्णु तिवारी, राकेश पांडेय, विक्रम प्रकाश यादव, सुधीर कुमार सिंह, दिवाकर दुबे, पवन सिंह, सूरज मौर्य, धर्मेंद्र यादव, अनिल कुमार, इमरान, घनश्याम मौर्य, वेदप्रकाश सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed