फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand raised to conduct TGT-PGT recruitment under the old rules.

Jaunpur News: टीजीटी-पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली से कराने की उठाई मांग

Mon, 06 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to conduct TGT-PGT recruitment under the old rules.
सुजानगंज- राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते अभ्यर्थी। स्रोत-अभ्यर्थी
सुजानगंज। टीजीटी-पीजीटी 2026 भर्ती पुरानी नियमावली के तहत कराने की मांग के लिए अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने नई नियमावली से उत्पन्न समस्याओं को बताया और भर्ती प्रक्रिया में पुरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि नई नियमावली लागू होने से बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

इससे उनके रोजगार एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि वर्षों से भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नई व्यवस्था के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजते हुए मांग की। कहा कि नई नियमावली से प्रभावित अभ्यर्थियों को पुरानी नियमावली के तहत भर्ती में एक अवसर प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही टीजीटी-पीजीटी 2026 को भी पुरानी नियमावली के आधार पर जारी की जाए। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता (पीजीटी) के करीब 20 हजार पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं।

इन रिक्त पदों के कारण विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अभ्यर्थियों ने कहा कि शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। इस मौके पर राजेश कुमार गुप्ता, विनय पटेल, शेखर चौरसिया, अवधेश, सुखराम, राकेश सरोज, दीपचंद राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed