फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand for euthanasia PM modi CM yogi Video viral Jaunpur head constable posted in Unnao

PM-CM से इच्छामृत्यु की मांग : जाैनपुर के हेड काॅन्स्टेबल का वीडियो वायरल, उन्नाव में है पोस्टिंग; जानें खबर

Wed, 25 Dec 2024 01:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Dec 2024 01:28 PM IST
सार

Jaunpur News : जाैनपुर के निवासी पुलिसकर्मी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने सोनभद्र और जाैनपुर के एसपी के बारे में भी काफी कुछ कहा है। कई पुलिसकर्मियों पर संगीन आरोप भी लगाए हैं।

विज्ञापन
Demand for euthanasia PM modi CM yogi Video viral Jaunpur head constable posted in Unnao
हेड काॅन्स्टेबल ने लिखा सुसाइड नोट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जाैनपुर के एक हेड काॅन्स्टेबल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना सुसाइड नोट पढ़ रहा है। उसने नाै पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है। फिलहाल, पुलिसकर्मी की पोस्टिंग उन्नाव में बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक सुसाइड की पुष्टि नहीं हुई थी।

विज्ञापन




जाैनपुर का रहने वाला अखिलेश यादव यूपी पुलिस में हेड काॅन्स्टेबल है। बुधवार को उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में वह कह रहा है कि जाति, धर्म के हिसाब से उसकी उपेक्षा की जा रही है। साथ ही उसका मानसिक और शारीरिक शोषण भी किया जा रहा है। उसने सोनभद्र के एक अधिकारी पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। यह भी कहा कि उन्हें फर्जी रिपोर्ट लगाकर बचाया जा रहा है। किसी मामले को लेकर उनके साक्ष्य गायब किए गए हैं।
विज्ञापन


आगे उसने बताया कि इस मामले को लेकर उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कई अधिकारियों को वीडियो और फोटो दिखाकर इसकी जानकारी दे दी थी। न्याय न मिलने पर उसने इस्तीफा पत्र लिख और इच्छामृत्यु की मांग रखी है। कहा कि जो मेरे साथ हुआ है वह किसी और के साथ न हो। न्याय न मिलने पर मैंने आत्महत्या की मांग रखी तो इसकी जांच उन्नाव के अधिकारी कर रहे हैं। इसमें मेरे माता-पिता का भी बयान अंकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इस मामले में मुझे बताया गया कि लगभग 30 अधिकारी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुझे लगभग नाै महीने से गुमराह किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रताड़ित भी किया जा रहा है। एक संगीत मामले में मैंने 172 पन्नों की रिपोर्ट बनाई है, जिसकी वीडियो भी मेरे पास है। 


कहा कि मैंने इन बेइमानों को गोली मारने का निर्णय लिया है, लेकिन 30 लोगों को इकट्ठा नहीं मार सकता। इसलिए मैंने जाैनपुर अजय पाल शर्मा और सोनभद्र के एसपी यशवीर सिंह को मारने का निर्णय लिया लेकिन मुझे रायफल की ड्यूटी से हटा दिया गया।

वायरल वीडियो में हेड काॅन्स्टेबल अखिलेश ने काफी कुछ कहा है। फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed