फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand for arrest in Shikshamitra beating case

Jaunpur News: शिक्षामित्र पिटाई के मामले में गिरफ्तारी की मांग

Mon, 08 Jan 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for arrest in Shikshamitra beating case
खेतासराय। क्षेत्र के मानीकला गांव में दो जनवरी को विवाद के बाद शिक्षामित्र जमशेद की लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए रविवार को शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जमशेद अहमद प्राथमिक विद्यालय मानीकलां में शिक्षामित्र हैं। बीते दो जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे वह गांव में अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। तभी गांव के एक व्यक्ति से खेत में जानवर चरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में जमशेद को लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जमशेद का उपचार पीएचसी और जिला अस्पताल पर कराया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षामित्र संघ संदीप यादव के नेतृृत्व गिरफ़्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर अजय यादव, डीके यादव, सत्येंद्र यादव, कैलाश साहनी, रामफेर गौतम, मोहम्मद खालिद आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed