फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Delivery centre locked, number of patients found on register low

Jaunpur News: प्रसव केंद्र पर ताला, रजिस्टर पर कम मिली मरीजों की संख्या

Sat, 12 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Delivery centre locked, number of patients found on register low
करंजाकला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का औचक निरीक्षण किया। प्रसव केंद्र पर ताला और रजिस्टर में मरीजों की संख्या कम देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि व्यवस्था सुधार लें नहीं तो कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक परिसर में बने एएनएम सेंटर पर पहुंचकर उन्होंने प्रशिक्षण ले रही छात्राओं को सरकार की योजना के तहत 19 टैबलेट भी बांटे।सीएमओ सबसे पहले एएनएम सेंटर पहुंचीं। यहां उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद उन्होंने छात्राओं को योजनांतर्गत 19 टैबलेट बांटा। पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पहुंचीं। स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान सबसे पहले सीएमओ ने डॉक्टर को बुलाकर मरीज रजिस्टर की जांच की। रजिस्टर में दर्ज मरीजों की संख्या कम देख नाराज हो गईं और डॉक्टर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या कम दिखाना ठीक नहीं है, कार्य में पारदर्शिता रखी जाए। इसके बाद सीएमओ प्रयोगशाला और टीबी जांच केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचीं। वहीं, जब वह डिलीवरी प्वाइंट के अंदर जाने लगीं तो वहां ताला लगा मिला। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. संतोष जायसवाल को ताला खोलने का निर्देश दिया, लेकिन पांच मिनट बीतने के बाद भी ताला नहीं खोला जा सका। इससे नाराज सीएमओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसी क्रम में सीएमओ एक्स-रे मशीन रूम भी देखा। उन्होंने वहां मौजूद जिम्मेदार अधिकारी को निर्देश दिए कि एक्स-रे मशीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदमपुर पर स्थापित किया जाए ताकि वहां का संचालन सुचारू रूप से हो सके। सीएमओ के निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्र की खामियां एक बार फिर उजागर हुईं। सीएमओ ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed