फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Delivery boy molests teacher after giving her drug, case registered

Jaunpur News: नशीली दवा पिलाकर डिलीवरी ब्वाय ने शिक्षिका से की छेड़खानी, केस दर्ज

Tue, 30 Jul 2024 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Delivery boy molests teacher after giving her drug, case registered
केराकत। डिलीवरी ब्वाय ने प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ छेड़खानी की। जिसका वीडियो बनाकर उसने शिक्षिका के परिजनों को भेज दिया। इसके बाद शिक्षिका ने डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मुफ्तीगंज विकास खंड के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि वह प्राइवेट शिक्षण संस्थान में कार्य करती है। सामान डिलीवरी करने के दौरान युवक से जान पहचान हो गयी थी, एक दिन उसने शीतल पेय पिलाने के बहाने मुझे नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। मुझे किसी जगह ले जाकर साड़ी पहनाई और डांस करने के दौरान वीडियो बना लिया। इसके बाद मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध पर वीडियो मेरी बहन को भेज दी और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपित सुबोध यादव निवासी सरायबीरू के खिलाफ छेड़खानी, एससीएसटी, अपहरण, आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक केराकत दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed