फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Delhi on high alert after blast, security beefed up in the district

Jaunpur News: दिल्ली में धमाके के बाद अलर्ट, जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा

Tue, 11 Nov 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi on high alert after blast, security beefed up in the district
चेकिंग करती पुलिस
नई दिल्ली में हुए धमाके की घटना के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिले में अर्लट कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टेशन परिसर, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म और ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता की अगुवाई में पुलिस अटाला मस्जिद एवं बड़ी मस्जिद इलाके पर सघन चेकिंग करते हुए लोगों से संवाद स्थापित कर शान्ति एवं सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह जौनपुर रेलवे स्टेशन जौनपुर जंक्शन पर शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत गश्त एंव सघन चेकिंग करते हुए लोगों से संवाद स्थापित किए। साथ ही शांति एवं सुरक्षा का संदेश दिया गया।
अचानक शुरू हुई जांच अभियान के दौरान यात्रियों के सामान और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस ने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें।
शाहगंज में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि दिल्ली की घटना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रदेश के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत स्टेशन पर लगातार गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है।
स्थानीय यात्रियों का कहना है कि चेकिंग से थोड़ी असुविधा जरूर हुई, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कदम आवश्यक है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, तब तक स्टेशन पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।

इस मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक किरन कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी सुनील कुमार दिवाकर, जीआरपी प्रभारी चौकी अश्वनी कुमार मौजूद रहे। इसी तरह क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा, क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed