फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Defense Minister Rajnath Singh and CM Yogi Adityanath will visit Jaunpur on 27th november

यूपी: 27 को जौनपुर आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे

Thu, 25 Nov 2021 04:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Nov 2021 04:57 PM IST
सार

27 नवंबर को होने वाले भाजपा के संगठनात्मक 16 जिलों के 29 हजार 500 बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भी मौजूद होंगे।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh and CM Yogi Adityanath will visit Jaunpur on 27th november
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के टीडी कॉलेज में 27 नवंबर को होने वाले भाजपा के संगठनात्मक 16 जिलों के 29 हजार 500 बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की तैयारी तेज हो गई हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर एक बजे आएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही संगठन के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी अजय साहनी ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड स्थल तय करने के लिए संभावित स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके पहले भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी और क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा ने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। इसमें कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा बनाई गई। हर कार्य के लिए पार्टी के नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को सहयोग में लगाया गया है। भाजपा कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर एक स्थान पर कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रमुख कार्यकर्ता रखे जाएंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेगी। जगह-जगह स्वास्थ्य कर्मी व जलपान की व्यवस्था होगी।

वीआईपी आवागमन के कारण सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद होगी। चप्पे-चप्पे पर गाड़ियों और आने वाले आगंतुकों की जांच की जाएगी। क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि मंच के आसपास व विशिष्ट अतिथि गणों में प्रवेशिका बनाई जाएगी, जिसके तहत प्रवेश सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल
सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर से 27 नवंबर को टीडी कॉलेज में दोपहर करबी एक बजे उतरेगा। 01:10 बजे से 02:45 बजे तक बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन करेंगे। 02:55 बजे हेलीकॉप्टर से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed