{"_id":"64aafc40af841675f208cecf","slug":"decorated-pagoda-a-crowd-of-devotees-will-throng-today-for-jalabhishek-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-2184-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सजे शिवालय, जलाभिषेक को आज उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सजे शिवालय, जलाभिषेक को आज उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
श्रावण का पवित्र महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की आराधना व जलाभिषेक के लिए सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। जलाभिषेक के दौरान कावंरियों व भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे देखते हुए बैरिकेडिंग की गई। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है। जलाशयों में स्नान के लिए व्यवस्था की गई है। मेले की निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। दो दिन पूर्व ही डीएम व एसपी ने शिवालयों का निरीक्षण कर सुरक्षा का प्रबंधन करने का निर्देश दिया था। शहर के नवदुर्गा शिव मंदिर, गोमतेश्वर महादेव, पांचों शिवालय, सुजानगंज के गौरीशंकर धाम, बक्शा के साईंनाथ, लंबोदरनाथ धाम, जलालपुर के त्रिलोचन महादेव, नेवढि़यां के हथेरावीर, मछलीशहर के दियावां महादेव शिवालयों को साफ-सफाई करके माला फूल से सजाया गया। सोमवार को शिवालयों के पट भोर में ही दर्शन पूजन के लिए खोल दिए जाएंगे। ज्योतिषाचार्य डाॅ. रजनीकांत द्विवेदी का कहना है कि इस माह पूजन-अर्चन, जलाभिषेक व रुद्राभिषेक से शिव प्रसन्न होकर मनोवांछित फल देते हैं। प्रत्येक सोमवार को शिव की उपासना करने से सुख समृद्धि का आगमन होता है। व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
जलालपुर : क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव में पहले सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न स्थानों से आ रहे है कांवरिया परिसर में पहुंच गए हैं। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे के जयघोष से क्षेत्र में माहौल शिवमय हो गया है। आजमगढ़ दुर्वासा ऋषि आश्रम से कांवरियों द्वारा जल भरकर जलालपुर त्रिलोचन महादेव में जलाभिषेक करते हुए काशी विश्वनाथ जलाभिषेक व दर्शन करके कांवरिया मंदिर परिसर में रुके हुए हैं। रोहित, अमन, पंकज, दीपक आदि कांवरियों ने बताया कि हम लोगों का जत्था बाइक व अन्य वाहनों से रवाना हुआ है, जो देर शाम तक त्रिलोचन पहुंचा।