फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   death of young man three days before his marriage in Road accident in jaunpur

Jaunpur: विवाह से दो दिन पहले हादसे में युवक की मौत, जहां बजने थे मंगल गीत वहां छाया मातम

Fri, 12 May 2023 09:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 12 May 2023 09:06 PM IST
सार

जौनपुर के भैंसनी गांव में निवासी सुभाष गौतम के पुत्र धीरज गौतम (24) की शादी 14 मई को तय थी। शुक्रवार शाम सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।  शादी की तैयारियों के बीच धीरज की मौत हंसी खुशी परिवार में अचानक गम का माहौल घोल दिया। 

विज्ञापन
death of  young man three days before his marriage in Road accident in jaunpur
धीरज गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस युवक की रविवार को बरात जानी थी, उसकी शुक्रवार को ही एक सड़क दुर्घटना में घर से महज 100 मीटर पहले ही मौत हो गई। घटना से माहौल गमगीन हो गया। शादी की खुशी मनाने के लिए जुटे लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भैंसनी गांव में निवासी सुभाष गौतम के पुत्र धीरज गौतम (24) की शादी 14 मई को तय थी। बरात खुटहन क्षेत्र के धमौर में जानी थी, लेकिन परिवार को क्या पता कि शादी के पहले बेटे की अर्थी उठानी पड़ेगी। शादी की तैयारियों के बीच धीरज की मौत हंसी खुशी परिवार में अचानक गम का माहौल घोल दिया

विज्ञापन

खरीदारी के लिए बाजार गया था युवक

शुक्रवार शाम धीरज मल्हनी बाजार में खरीदारी के लिए गया था। जैसे ही घर के सौ मीटर की दूरी पर पहुंचा ही था कि दूसरी तरफ से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो सामने की तरफ जा रहे ठेले से टकराकर गिर गया। आसपास के लोग पहुंचे और धीरज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ने मारी टक्कर, बहन की मौत और भाई घायल

लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर पूरा मुकुंद गांव के पास हाइवे पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृत और घायल दोनों भाई-बहन प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी थे।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी आदित्य सिंह(23) अपनी बहन अदिति सिंह(22) को बाइक पर बैठाकर राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ में बीकाम की परीक्षा दिलाने जा रहा था। 

ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

खुटहन क्षेत्र के तिघरा बाजार के पास शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोजीपुर गांव निवासी सीताराम यादव (60) घर से खरीदारी करने खुटहन बाजार आए थे। वापस घर लौटते समय तिघरा बाजार के पहले ही पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर दाहिनी तरफ सड़क पर गिर गए। ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर को कुचलता निकल गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। 

दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई छह घायल

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास फोरलेन पर शुक्रवार को ट्रक व दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो में टक्कर हो गई जिसमें छह दर्शनार्थियों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । रीवा मध्य प्रदेश की एक बोलेरो में सवार परिवार के छह दर्शनार्थी अयोध्या दर्शन करके वापस वाराणसी जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed