फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of three ...

सड़क हादसों में नाना-नाती समेत तीन की मौत...

Tue, 07 Jul 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Death of three ...
05- मछलीशहर में मीरपुर तिराहे के पास ट्रक से कुचलकर महिला की मौत के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोग। - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर/नेवढ़िया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह हुए हादसों में नाना-नाती समेत तीन की मौत हो गई। रामपुर के गोपालपुर में बेकाबू कार की चपेट में आने से बाइक सवार नाना और नाती की जान चली गई। मछलीशहर के मीरपुर तिराहे पर बाइक सवार महिला की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सुरेरी थाना क्षेत्र के करौनी गांव निवासी विश्राम यादव (65) सुबह अपने नाती रामनारायण उर्फ रामू (22) के साथ बाइक से नेवढ़िया के बलभद्रपुर गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाबतपुर-जमालपुर मार्ग पर रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। श्यामू की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने गंभीर रुप से घायल विश्राम यादव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। घटना के बाद रामू के परिजन अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया। मछलीशहर : मारुफपुर गांव निवासी रामआसरे स्टेट बैंक में संदेश वाहक है। वह अपनी बीमार सास को देखने सोमवार की रात पत्नी अनिता (40) के साथ वाराणसी गए थे। सुबह लौटते समय मछलीशहर के मीरपुर तिराहे के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। दंपती सड़क पर गिर गए। ट्रक के पहिए से दबकर अनिता की मौत हो गई। वहीं रामआसरे (45) को भी चोट आई। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। महिला के चार बच्चे बिलखते रहे। पुलिस ने चालक को रामनगर के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed