फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of person found in locked house was natural; post-mortem report confirms.

Jaunpur News: बंद मकान में मिले शव की मौत स्वाभाविक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि

Wed, 15 Jul 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Death of person found in locked house was natural; post-mortem report confirms.
शेखजादा मोहल्ले में बंद मकान से सड़ी-गली अवस्था में मिले ज्ञानेंद्र वर्मा उर्फ सबलू (48) की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। बीते शनिवार को कई दिनों से बंद पड़े मकान से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां ज्ञानेंद्र का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने चार-पांच दिन पहले मौत होने की आशंका जताई थी। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति या बाहरी चोट के साक्ष्य नहीं मिले हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दी गई है। ज्ञानेंद्र अविवाहित थे। पैतृक संपत्ति मिलने के बाद वह घर में अकेले रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed