फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of old man injured in assault, case against four

मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, चार के खिलाफ केस

Tue, 03 Mar 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Death of old man injured in assault, case against four
बदलापुर। क्षेत्र के चवरी गांव में रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मौत की खबर मलिते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भूमि विवाद को लेकर डा. संतराम व लालजी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार को हैंडपंप से पानी की निकासी को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी व हाथापाई शुरू हुई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डण्डे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से लालजी (60 ), जयप्रकाश (40), मनोज (32) तथा दूसरे पक्ष से रामराज (50), सुशील कुमार (25) निवासी चवरी गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात देखकर लालजी, जयप्रकाश तथा मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में देर रात उपचार के दौरान लालजी की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लालजी के चचेरे भाई जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने डा. संतराम, रामराज, सुशील तथा संघप्रिय के विरुद्ध मारपीट तथा गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed