फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of innocent by suppressing with DJ vehicle, happiness changed to sorrow

डीजे वाहन से दबकर मासूम की मौत, खुशी का मौहल गम में बदला

Thu, 13 May 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Death of innocent by suppressing with DJ vehicle, happiness changed to sorrow
बरसठी। क्षेत्र के सिरौली रनापुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम बारात निकलने की तैयारी के वक्त बज रहे डीजे वाहन की चपेट में आने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन

रनापुर गांव निवासी सुभाष गौतम के बेटे अर्जुन की शादी के लिए बारात सज रही थी। बारात में जाने के लिए डीजे बज रहा था। गांव के छोटे-छोटे बच्चे भी डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। उसी में अपने ननिहला में आए लाइनबाजार थाना क्षेत्र निवासी ओम (6 ) पुत्र चंद्रभान भी बच्चों के साथ डांस कर रहा था। उसी दौरान चालक डीजे वाहन आगे पीछे करने लगा। ओम कब डीजे के पिछले पहिए के नीचे आ गया, किसी को पता ही नहीं चला। जब किसी की नजर पड़ी तो लोग चिल्लाने लगे। डीजे की तेज आवाज के बीच बच्चों की आवाज चालक तक नहीं गई। जैसे ही डीजे चालक को घटना का पता चला, वह वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस शव तथा डीजे को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी।
विज्ञापन

खड़े ट्रक से टकराई टाटा मैजिक, पिता-पुत्र घायल
जलालपुर। क्षेत्र के रेहटी गांव के पास बृहस्पतिवार को देर शाम करीब आठ बजे फोरलेन के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टाटा मैजिक वाहन टकरा गया। मैजिक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना लाल चौहान (50) व उनका बेटा शिवा (25) निवासी मलदहिया दालमंडी वाराणसी मैजिक वाहन से जौनपुर की तरफ से वाराणसी जा रहे थे। रेहटी गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक में पीछे से मैजिक टकरा गई। जिससे मैजिक सवार पिता - पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed