{"_id":"659459d28b6247d164030b94","slug":"death-of-injured-student-under-suspicious-circumstances-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-10399-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थिति में घायल छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थिति में घायल छात्र की मौत
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी युवक बीते 12 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले घर आए युवक की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
छात्र करीमन 12 दिसंबर को महराजगंज जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था।पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र में उसके भाई सूर्यप्रकाश ने आरोप लगाया कि सरोखनपुर कस्बा निवासी राज सोनी व नंदन ने 12 दिसंबर की सायं चार बजे घरआए। इसके बाद भाई करीमन को महराजगंज बाइक पर अपने साथ ले गए थे। रात आठ बजे घर सूचना आई की करीमन की दुर्घटना हो गई। सूचना पर परिजन जब सीएचसी बदलापुर पहुंचे तो करीमन का सिर फटा हुआ था और वह बेहोश पड़ा था। इलाज के लिए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर हालात होने के कारण उसका उपचार वाराणसी के प्राइवेट हास्पिटल में कराया गया। रविवार को उसको घर लाया गया था। मंगलवार की सुबह उसकी मौत गई। बड़े सूर्यप्रकाश ने आरोप लगाया कि घटना में सरोखनपुर गांव के बबऊ, अशोक, इंद्रजीत को घटना में शामिल है।
थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।